REET Syllabus: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का सिलेबस हिंदी में, देखे पीडीएफ

REET Syllabus: रीट एग्जाम की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल दिया है। अब सभी को एग्जाम पर पूरा फोकस कर लेना है क्योंकि एग्जाम भी जल्द है।

REET Level 1 and 2 Syllabus PDF Hindi
REET Level 1 and 2 Syllabus PDF Hindi

REET पात्रता परीक्षा 2024 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि रीट सिलेबस 2024 की जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में है और इसकी आधिकारिक अधिसूचना राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हो चुकी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रीट 2024 का नया सिलेबस भी उपलब्ध हो जाएगा। तब तक अभ्यर्थी अपनी तैयारी पुराने सिलेबस के आधार पर जारी रखें ताकि टाइम खराब ना हो सके। इस लेख में हमने रीट 2024 सिलेबस की सभी पूरी जानकारियां दी हैं जिससे आप अपनी तैयारी को और भी बेहतर भी बना सकते है।

REET 2024 का एग्जाम पैटर्न

रीट परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है:

स्तर 1 (कक्षा 1 से 5वीं तक): इस स्तर की परीक्षा में अधिकतम 150 अंक होंगे और समय सीमा 2.30 घंटे होगी। इसमें बाल विकास, भाषा ज्ञान, गणित और पर्यावरण अध्ययन से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

स्तर 2 (कक्षा 6 से 8वीं तक): इस स्तर की परीक्षा भी 150 अंकों की होगी और समय सीमा 2.30 घंटे होगी। इसमें बाल विकास, भाषा ज्ञान, सामाजिक विज्ञान या गणित-विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

रीट सिलेबस – बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

बाल विकास खंड में वृद्धि और विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम, वंशानुक्रम और वातावरण की भूमिका, व्यक्तित्व के प्रकार और इसे प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन शामिल है। इसके अलावा, विविध अधिगमकर्ताओं की समझ जैसे कि पिछड़े, प्रतिभाशाली और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर भी ध्यान दिया जाएगा। अधिगम की प्रक्रिया, अधिगम सिद्धांत (जैसे पावलोव, गैस्टाल्ट और प्याजे) और समायोजन की तकनीक भी सिलेबस में शामिल हैं।

रीट सिलेबस – भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन

रीट सिलेबस में भाषा खंड के अंतर्गत व्याकरण, समझ और भाषा शिक्षण से जुड़े पहलुओं को कवर किया गया है। गणित खंड में अंकगणित, ज्यामिति और समस्या समाधान की प्रक्रियाएं शामिल हैं। पर्यावरण अध्ययन में सामाजिक और प्राकृतिक परिवेश से जुड़े प्रश्न होंगे।

Leave a Comment