Pashudhan Sahayak Vacancy: पशुधन सहायक भर्ती का 2041 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फॉर्म 31 जनवरी से शुरू

पशुधन सहायक की पोस्ट के लिए लम्बे टाइम से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इन दिनों इस भर्ती को करवाने के लिए सूचना सामने आई है।

Pashudhan Sahayak Vacancy
Pashudhan Sahayak Vacancy

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 2041 पदों पर योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 से शुरू होगी और 1 मार्च 2025 तक चलेगी।

इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1820 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 221 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

पशुधन सहायक भर्ती आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग: ₹600
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी और दिव्यांगजन: ₹400 अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

पशुधन सहायक भर्ती फॉर्म भरने की योग्यता

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या एग्रीकल्चर विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • पशुधन सहायक का न्यूनतम एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या दो वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 के हिसाब से न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए जिसमे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पशुधन सहायक का चयन

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा इसमें पहले 13 जून 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिर सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। लास्ट में सभी का मेडिकल एग्जाम होगा और चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

पशुधन सहायक का फॉर्म कैसे भरें?

  1. अपना फॉर्म सबमिट करने के लिए SSO पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना है।
  2. एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद पशुधन सहायक भर्ती 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

पशुधन सहायक भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन का सीधा लिंक

Leave a Comment